Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नव भारत निर्माण ट्रस्ट द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों की दूसरी बरसी मनाई गयी



     बांसगांव संदेश (अजय जगदीश )गोरखपुर। आज 14 फरवरी 2021 को नवभारत निर्माण ट्रस्ट,सामुदायिक विकास समिति व आर.एन. सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में   गरीबों में वस्त्र वितरण कर पुलवामा में सहीद हुए 40 जवानों की दूसरी बरसी मनयी गयी, दीप प्रज्जवलन व सहीदो के तश्वीर पे पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धाजंलि।


    आज 14 फरवरी 2021 को पुलवामा हमले के दूसरी बरसी पे गरीबो में कम्बल,ठंड के वस्त्र,जूट इत्यादि का वितरण कर सहीदो के तश्वीर पे पुष्प अर्पण के साथ दीप प्रज्जवलित कर नवभारत निर्माण ट्रस्ट,सामुदायिक विकास समिति व आर.एन.सेवा संस्था ने दी श्रद्धाजंलि । 

    आयोजक विक्रमादित्य नारायण सिंह ने कहा कि - सैनिक वह इंसान होता है जो पूरे देश को अपना परिवार समझता है और सीमा पर डट कर सब की रक्षा करता है। वे दिन-रात मेहनत करके दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं और सच्चे देशभक्त कहलाते हैं। सैनिको के बलिदान को पूरा देश कभी नही भूलेगा ।

    कार्यक्रम स्थल- गोरखपुर में सूरजकुंड के माधवपुर बंधे के तरफ स्तिथ मलीन बस्ती में वस्त्र वितरण व सूरजकुंड के सुभाष चौक पे पुष्प अर्पित कर डीप प्रज्ज्वलन किया गया ।
     
    आज के कार्यक्रम में - विक्रमादित्य नारायण सिंह,अमित चौधरी,हर्षिता श्रीवास्तव,आदर्श कुँवर,अभिषेक पाठक,विकास गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728