Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत



    देवरिया, भाटपार रानी। बांसगांव सन्देश। (विवेक राय)।
    भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सोहनपार निवासिनी 30 वर्षीय विवाहिता की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका किरण उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्री अशोक प्रसाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसी गांव के रहने वाली थी।उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व सोहनपार निवासी मनोज से हुई थी। मृतका के मायके वालों के अनुसार ससुराल वाले आए दिन मारते पीटते थे। जिससे किरण नाराज होकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।किरण का पति मनोज 3 दिन पूर्व ही दिल्ली से घर आया था।घटना से आहत परिजनों ने किरण के ससुराल वालों पर जानबूझ कर उसे मारने का आरोप लगाया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728