Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उपेंद्र तिवारी बने फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

    उपेंद्र बने फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष


    बॉसगाँव। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का संयुक्त कार्यक्रम महा सम्मेलन गुरूवार को राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राजकीय महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मिनिस्ट्रियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में फेडरेशन के अध्यक्ष ने संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय कर्मचारी नेता उपेंद्र तिवारी को फेडरेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। फेडरेशन के श्री तिवारी को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा मुझे इस पद पर पदासीन किया गया है मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए सभी के सहयोग से मिलजुल कर कार्य करूंगा। इनके पद पर आसीन होने से चित्र तथा गांव के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।इस अवसर पर रमेश बहादुर सिंह बाल कल्याण समिति के सदस्य सुनील सिंह अवधेश सिंह जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह मनोज सिंह वरिष्ठ अदिवक्ता राजेन्द्र त्रिपाठी जितेंद्र त्रिपाठी राजू सिंह एडवोकेट नीतीश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728