Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा पूंजीपतियों की है सरकार:निर्मला पासवान




    गोरखपुर। किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ गुरूवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पद यात्रा निकाल कर धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन एवं सीओ कैंट सुमित शुक्ला और पुलिस कर्मियों से कांग्रेसियों को नोंक झोंक हुई।इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।जहां पर पूंजीपतियों के लिए इस सरकार द्वारा नए नए सौगात बरसाए जा रहे हैं।लेकिन वही किसानों के लिए इस सरकार में कुछ नही है।किसानों का वोट लेकर उन्हें छलने का काम किया। भाजपा सरकार ने हम दो हमारे दो की नीति के आधार पर कार्य कर रही। जिला प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है।इस वर्तमान सरकार में किसान सबसे दुखी एवं प्रताड़ित है। किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ाकर उन्हें आत्महत्या को मजबूर किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि पेट्रोल  को कीमत पहली बार देश मे 100 के पार हो गया। आम आदमी के जेब पर कर्ज बढ़ाया जा रहा।किसान देश की रीढ़ है उसे टूटने से रोकना चाहिए क्योंकि किसान कमजोर हुआ तो देश कमजोर होगा।ये तीन कृषि कानून किसानों के हित मे नही है।किसानों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है।इस दौरान जितेंद्र पांडेय तौकीर आलम अमरजीत यादव साहिल विक्रम तिवारी हजारीलाल जयसवाल राजेश यादव विक्रान्त साहनी संजय चौबे सोनिया शुक्ला सुनील तिवारी महेंद्र नाथ मिश्रा शादाब अहमद अमित कन्नौजिया मनीष कुमार डॉ पीएन भट्ट ओसामा खान शाहिद खान गणेश मिश्रा श्रवण यादव अंशुमान मोहम्मद अशरफ नुराग पांडेय रोहन पांडेय दिलीप निषाद कामरेड छेदी प्रसाद  विख्यात भट्ट शुशांत उषा श्रीवास्तव निर्मला गुप्ता निर्मला वर्मा कुसुम पाण्डेय प्रेमलता चतुर्वेदी  बद्री विशाल शुक्ल राजकुमार यादव  मथुरा पालम जावेद जमा अंसारी सुनील दुबे अमित राव तस्लीम आलम आशीष सिंह राजेश निषाद जी जीतन सिंह सूर्य नारायण नारायण राव सहित आदि कार्यकर्ता शामिल रहेे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728