आरोग्य भारती देवरिया की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुआ संपन्न ...
पी. एल. यादव (बांसगांव संदेश )
देवरिया - आज आरोग्य भारती के कैंप कार्यालय सिगही देवरिया में आरोग्य भारती की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आरोग्य भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान गोविंद जी निर्देश पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अजीत नारायण मिश्र ने देवरिया जनपद कार्यकारिणी की घोषणा की है । जिसमें जिला अध्यक्ष डॉक्टर बृजनंदन कुमार मिश्र सर्जन को मनोनीत किया गया है। तथा जिला उपाध्यक्ष आयुर्वेद के सर्जन डॉक्टर साहब यादव सह सचिव के रूप में डॉ अनिल मनी तथा सचिवडॉक्टर अमर नाथ पांडे पथरदेवा कोषाध्यक्ष डॉक्टर एसएस सिंह को मनोनीत किया गया है। कार्यसमिति सदस्य के रूप में डॉक्टर के के सिंह, डॉक्टर जागृति सिंह, डॉक्टर साभवीं झा योगाचार्य दीपा तिवारी, योग प्रशिक्षक पिंटू लाल यादव, यतेंद्र सागर विश्वकर्मा, गोविंद कुमार, , श्रीमती सावित्री, श्रीमती भारती शर्मा, अमितेश त्रिपाठी आदि को रखा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...