धूमधाम से मनाई गई वीर बहादुर सिंह की जयंती
देवरिया,बनकटा। बांसगांव सन्देश। (रुपेश बरनवाल)। बनकटा विकासखंड के अहिरौली बघेल स्थित वीर बहादुर सिंह स्मारक कन्या विद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह बघेल ने कहा कि पूर्वांचल विकास की नींव रखने वाले नेता वीर बहादुर सिंह ही थे। उनके असमय जाने से पूर्वांचल का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्र में संचार मंत्री रहे वीर बहादुर सिंह सदैव गांव गरीब से जुड़े नेता रहे। इस अवसर पर सतीश सिंह, आदित्य, विक्रम सिंह, राज कुमार सिंह, नंदन सिंह,अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...