Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा के कार्यकर्ताओं ने रामजानकी नगर चौराहा पर घरेलू गैस एवं पेट्रोल डीजल महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    गोरखपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं शहर विधानसभा अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं सपा महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन किया। रामजानकी नगर चौराहे पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी राहुल गुप्ता एवं महानगर पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश पांडे ने कहा कि केद्र मे बैठी भाजपा सरकार ने चुनाव के पूर्व जनता से वादा किया था की हमारी सरकार देश. प्रदेश मे बनाइये. हम महंगई कम करेगें और पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर का दाम कम किया जाऐगा लेकिन देश प्रदेश मे भाजपा सरकार बनी तो यही भाजपा सरकार ने महंगाई 4 गुना बढ़ा दिया और देश प्रदेश की जनता को छलने का काम किया गया समाजवादी पार्टी के महानगर पूर्व उपाध्यक्ष हीरालाल यादव एवं पूर्व सचिव मोहम्मद हसन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्रि ने वादा किया था महगाई कम होगी लेकिन अपने वादे से मुकर गए मोदी। सपा नेता इमरान खान एवं मंजूर अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई लादने का काम भाजपा सरकार कर रही है । सपा नेता अशोक चौधरी एवं आफताब अहमद ने कहा कि  भाजपा सरकार ने महिलाओं को भरोसा दिया था की सरकार बनते ही तत्काल प्रभाव से सिलेंडर का दाम कम होगा लेकिन आज पेट्रोल के दाम ₹100 और डीजल के दाम ₹90 करीब पहुंच गया है। लगातार सभी चीजों के दाम बढ़ाया जा रहे हैं आम जनता को जीना मुश्किल होते जा रहा है। सोनू सोनकर, इसहाक अंसारी, बीडी अंसारी, आफताब अहमद ,मोहम्मद हसन ,मंजेश यादव ,अनूप शर्मा ,सोनू सोनकर, विकास सहानी, इमरान खान ,अवधेश पांडेय, हीरालाल यादव, राम पवन शर्मा ,दीनबंधु चौहान, हरिहर विश्वकर्मा ,संजय पांडेय, प्रेम विश्वकर्मा, राजेश राजभर, सुशील सक्सेना, इकबाल अहमद, लाला निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728