Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: दूसरे पार्टी के नेताओं को शामिल कराना पड़ा भारी


     देवरिया, बांसगांव संदेश (रुपेश बरनवाल) देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे दल के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह को गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने देवरिया जिलाध्यक्ष से 3 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे दल के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने पर रोक लगा रखा है।पार्टी की मंशा जिला पंचायत का चुनाव संगठन के कार्यकर्ताओं को लड़ाने की है। इसके बावजूद देवरिया जिला अध्यक्ष ने दूसरे दलों के 59 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया है। यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।उन्होंने कहा कि इस वजह से दूसरे दल के नेताओं की ज्वाइनिंग को निरस्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस कार्रवाई से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह महामंत्री संगठन सुनील बंसल को अवगत करा दिया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728