Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर बढ़ाएं आय: डॉ हरेंद्र उपाध्याय




    गोला गोरखपुर। प्रदेश में खेती योग्य जमीन का क्षेत्रफल घट रहा है। जबकि जनसंख्या बढ़ रही है ऐसी परिस्थिति में हर नागरिक को खाद्यान्न भोजन उपलब्ध कराना सरकार और वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग की जिम्मेदारी अधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए किसान भाइयों को कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक अपना कर वैज्ञानिकों की सलाह वह सरकार की योजनाओं से उन्नत बीज कृषि यंत्र कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग कर खेती करके ही आय बढ़ाया जा सकता है। इस समय तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि गेहूं की खेती में पर्याप्त नमी बनाए रहे जिससे लंबी बालियां एवं मजबूत दाने बने। उक्त जानकारी गोला विकास खंड के बिसरा हटवा मन्नीपुर मदरिया दोर्म्हा  रानीपुर आदि गांव में फसलों की निरीक्षण कर पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक डॉ हरेंद्र उपाध्याय ने दी। आगे कहा कि खेती में किसी रोग या तकनीकी जानकारी की आवश्यकता हो तो अपने क्षेत्रीय कृषि विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करें समाधान होगा साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बीज अनुदान कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी का लाभ उठाएं।इस मौके पर साथ में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी रामाधार यादव बीटीएम अखिलेश पाण्डेय  प्रभारी बीज भंडार  उदय प्रताप पाल प्राविधिक सहायक राज नारायण यादव किसान गण फूलचंद शंभू चंद रामानंद तिवारी भारतेंदु दुबे डॉ अनूप तिवारी मनोज तिवारी सुरेश पांडे देवेंद्र पांडे बेचन दुबे रामसिंह दुबे प्रदीप दुबे निशीथ राय अनु तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728