Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गम्भीरपुर:विजयालक्ष्मी मानस कोकिला का प्रवचन सुन ध्यानमग्न हुए गम्भीरपुर वासी


    गम्भीरपुर।गोरखपुर।बांसगांव संदेश(राहुल हरेंद्र सिंह)। कौड़ीराम क्षेत्र के ग्रामसभा बासूडीहा गम्भीरपुर में गुरुवार को 108 कुण्डी महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को विजयालक्ष्मी शास्त्री उर्फ मानस कोकिला का प्रवचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।


     मानस कोकिला ने कहा कि जिन पर परमात्मा की कृपा होती है, उन्हें रामकथा के श्रवण का अवसर मिलता है। रामकथा मंगलकारी एवं जन कल्याणकारी है।उन्होंने कहा कि राम कथा तीन भावों-भक्ति, ज्ञान एवं विश्वास से होता है। मनुष्य को इन्हीं तीन भावों से कथा का श्रवण करना चाहिए। इस मार्ग में अनेक बाधाएं आती हैं। कथा मनुष्य को परमात्मा से जोड़ती है। सच्चे मन से कथा श्रवण करने से मनुष्य का उद्धार हो जाता है। श्रीराम कथा कलयुग में कामधेनु के समान है। रामचरित मानस से मनुष्य को सच्ची शिक्षा मिलती है, यदि उस शिक्षा को मनुष्य जीवन में उतार ले तो परिवार व समाज में कभी बिखराव नहीं होगा, प्राणी- प्राणी में प्रेम बढ़ेगा।

    प्रवचन प्रांगण में श्री मोहन सिंह,श्री शेषनाथ सिंह,जयप्रकाश सिंह,संत कुमार सिंह,अजय सिंह रिंकू,सौरभ सिंह,सुभम सिंह सुमित,विशाल सिंह,विनोद सिंह व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728