Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस ने किसान गोष्ठी में भाजपा सरकार की असफलता की डाई

    सहजनवा बांसगांव संदेश स्थानीय पिपरौली कस्बे के रहमत नगर मोहल्ले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्धारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्यरूप से संजय चौबे ने कहा कि अब समय आ गया है।हमसब आपस में एकजुटता लाएं। भाजपा सरकार किसान बील पास कर फेल हो गई है।डिजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस में मूल्य बृद्धि में कोई लगाम नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि मुस्लिम देश विरोधी का कार्य करतीं हैं। मैं पुछना चाहता हूं कि यहां के मुस्लिम समाज भारत माता की पांचों समय नमन करती है। फिर यह समाज भारत विरोधी कैसे हो सकता है। भाजपा झूठे अफवाहों पर जोर देकर अपना परचम लहराने का काम करती है।

    कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम समुझ सावरा ने कहा कि भाजपा सरकार अपना आपा खो दिया है। विकास के मुद्दे से भटक गई है।समय आ गया है। हम सभी लोग एकजुट होकर सबक सिखाने का काम करना होगा।
    उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है इसे किसानों के हित से कुछ भी लेना देना नहीं है।भाजपा को यह ध्यान देना चाहिए कि यह देश किसानों का है ।जब तक किसानों का विकास नहीं होगा तब तक इस मुल्क का विकास नहीं होगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला पासवान ने किया। जिसमें वसीम अहमद, मोहम्मद आजम,  रईस आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728