Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, दिल्ली में 14.2 KG सिलेंडर 819 रुपए का

    बांसगांव संदेश | गोला (मनोज मिश्रा) गोरखपुर क्षेत्र के रसोई गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ गई है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च को हुई समीक्षा के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी 14.2 kg वाले सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में बिना सबसिडी वाले सिलेंडर की कीमत 819 रुपए पहुंच गई है। चार दिन में यह दूसरा मौका है जब रसोई गैस महंगी हुई है। वहीं एक महीने की बात करें तो दाम चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी में रसोई गैस 100 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी हुई थी। आज की बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 125 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।

    रसोई गैस के दामों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही उच्च स्तर को छू रही हैं। वैसे सुकून वाली बात यह रही कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (1 मार्च) लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को भी दरें स्थिर रही थीं।

    देखते ही देखते 125 रुपए महंगा हो गया सिलेंडर

    4 फरवरी को 25 रुपए बढ़े

    14 फरवरी को 50 रुपए बढ़े

    25 फरवरी को 25 रुपए बढ़े

    1 मार्च को 25 रुपए बढ़े
    गौतम पांडेय रिपोर्टिंग

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728