Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बुद्ध से कबीर तक यात्रा,में अनुराधा मल्ल,नारी गौरव सम्मान 2021 से संम्मानित


      गोरखपुर।प्रयास एक परिवर्तन का परिवार की मुखिया 100 वर्षीय चंद्रावती देवी ने बुद्ध से कबीर तक यात्रा के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में अनुराधा मल्ल अपर मुख्य सचिव गुजरात को"नारी गौरव" सम्मान 2021से संम्मानित किया साथ साथ उनके पति डॉ विनोद मल्ल पुलिस महानिदेशक गुजरात को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए, उनके अभियान की सराहना किया व अनवरत सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आप दम्पति प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान"बुद्ध से कबीर तक" यात्रा द्वारा सांझी विरासत सहेजने काबआपसी वैमनस्यता दूर करने का शान्ति अहिंसा व भाईचारे का संदेश देकर देश-विदेश में पूर्वांचल का नाम रौशन कर रहे है। आप अपने मधुर व्यवहार लोगों के लिए सर्वसुलभ होने व अपनी माटी से जुड़ाव के कारण गुजरात के साथ साथ, पूर्वांचल के लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए है देश-विदेश में आप" बुद्ध से कबीर तक "यात्रा से  देश का नाम रोशन करें, आपकी यश कीर्ति फैले हम सब आपके शांत सुखद सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।  प्रयास एक परिवर्तन का,परिवार के तत्वावधान में आयोजित रात्रि भोज में इनलोगों के साथ साथ फादर संतोष को असीम रउफ व जसपाल सिंह ने शैलेन्द्र कबीर को सुरेन्द्र यादव ने पुष्प व भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल श्री राजेश सिंह अपर जिलाधिकारी विक्त व राजस्व को  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह व गोरखपुर मैरिज हॉउस के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सुरेन्द्र यादव ने पुष्प शॉल व पौधा देकर स्वागत किया।    इस अवसर पर विनोद मल्ल ने कहा कि ये सम्मान,एक 100 वर्षीय बुजुर्ग के हाथों मिलने से एक अलग ऊर्जा प्रदान कर रहा है, हम सभी  एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। अनुराधा मल्ल ने इस सम्मान व अभियान में मिल रहे सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। राजेश सिंह अपर जिलाधिकारी विक्त व राजस्व ने बुद्ध से कबीर तक यात्रा के उद्देश्यों की सराहना की व आज के समय में लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का माध्यम बताया।                            इस अवसर पर नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिब  मयंकेश्वर नाथ पांडेय जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यदास विश्वास गोरखपुर मैरिज हॉउस एसोसिएशन के अध्यक्ष व यात्रा प्रभारी यस रहमान उपाध्यक्ष संजयं श्रीवास्तव अनिता श्रीवास्तव सुरेन्द्र यादव फल सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष अवध गुप्ता दिव्यानी अक्षत क्षितिजबअजय कुमार आदि की सहभागिता रही।                    कार्यक्रम के अंत में प्रयास एक परिवर्तन का परिवार के संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के बहुमूल्य समय के लिये धन्यवाद देते हुए रात्रिभोज व सम्मान समारोह को  अविस्मरणीय बनाने के लिए आभार व्यक्त किया व हर वर्ष बुद्ध से कबीर तक यात्रा में आप सब लोगों की इच्छा के अनुरूप इसी खूबसूरत पारिवारिक माहौल में पुनः मिलने की कामना की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728