Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का शिक्षकों ने किया जोरदार विरोध



    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का शिक्षकों ने किया जोरदार विरोध

    गोरखपुर 
     
    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण  विधेयक 2021 का गोरखपुर के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जोरदार विरोध किया। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ गोरखपुर के बैनर के साथ जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे और संयोजक दिग्विजय नाथ पांडेय के नेतृत्व में नारा लगाते हुए शिक्षक अंबेडकर चौक से होते हुए सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज तक पहुंचे तो जिला प्रशासन और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो शिक्षक वही सड़क पर बैठ गए ।उसके बाद शास्त्री चौक पहुंचकर विधेयक के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएं।प्राथमिक जिला मंत्री श्रीधर मिश्र माध्यमिक जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह ने जुलूस का संचालन किया ।शास्त्री चौक पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकार विधेयक 2021 वस्तुतः शिक्षकों को बंधुआ मजदूर बनाने की एक साजिश के तहत लाया गया है। शिक्षक समाज इसे किसी विषय पर स्वीकार नहीं करेगा। संयोजक दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि इस काले कानून के विरुद्ध संघर्ष शुरू हो गया है इसे खत्म कराए जाने तक जारी रहेगा ।जुलूस में कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, वीरेंद्र दुबे,गोविंद राय राजेश पांडेय अजय सिंह संयुक्त मंत्री योगेश शुक्ला अनिल चंद बृजेंद्र प्रताप सिंह अनिल पांडे नरेंद्र सिंह अशोक सिंह राकेश दुबे राजेश सिंह राकेश राय चंद भूषण तिवारी सुखराम महेश शुक्ला कुलदीप सिंह विपिन दुबे अच्युतानन्द तिवारी सर्वेश्वर तिवारी जयप्रकाश मद्धेशिया सुमन्त सिंह नरेंद्र यादव अरविंद चन्द,रतनसेन सिंह केडी यादव संतोष तिवारी मृत्युंजय राय,पंकज पाण्डेय,अमरेन्द्र शाही,अंजनी त्रिपाठी, महेंद्र चतुर्वेदी,सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी, संग्राम सिंह संदीप त्रिपाठी, अयोध्या राय सदस्य प्रदेश कार्यसमिति ज्ञानेश कुमार राय मारकंडेय सिंह दुर्गेश मिश्रा अरविंद पांडेय जितेंद्र सिंह अजय कुमार ,कलीम अशरफ अविनाश मिस अरविंद चौरसिया विनय सिंह राकेश कुमार शरण वर्मा दिलीप सिंह आदि प्राथमिक एवम माध्यमिक के शिक्षक मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728