Header Ads

ad728
  • Breaking News

    यात्रियों के लिए राहत की खबर, 22 मार्च से चलेगी ये ट्रेन


    यात्रियों के लिए राहत की खबर, 22 मार्च से चलेगी ये ट्रेन

    बनकटा, देवरिया। बांसगांव सन्देश (प्रमोद कुमार पटेल)

    देवरिया। महामारी के चलते बंद पड़े ट्रेन सेवा को रेल मंत्रालय ट्रैफिक के आधार पर धीरे-धीरे शुरू करते जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार की औद्योगिक राजधानी बरौनी को नवाबों की नगरी लखनऊ से जोड़ने वाली सबसे अहम ट्रेन बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 22 मार्च से शुरू किया जा रहा है। 05203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 22 मार्च से तथा 05204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 23 मार्च से अगले आदेश तक हर दिन चलेगी।

    05203 बरौनी से हर दिन रात में 20:25 बजे खुल कर, 20:44 बजे बछवाड़ा, 20:58 बजे दलसिंहसराय, 21:25 बजे समस्तीपुर, 21:43 बजे खुदीराम बोस पूसा, 21:57 बजे ढ़ोली, 22:30 बजे मुजफ्फरपुर, 23:25 बजे हाजीपुर, 00:04 बजे दिघवारा, 01:15 बजे छपरा, 02:15 बजे सिवान, 03:13 बजे भटनी, 03:33 बजे देवरिया सदर, 04:12 बजे चौरी चौरा, 05:05 बजे गोरखपुर कैंट, 05:42 बजे जगतबेला, 05:55 बजे सहजनवा, 06:12 बजे खलीलाबाद।

    06:47 बजे बस्ती, 07:15 बजे बभनान, 07:44 बजे मसकनवा, 08:08 बजे मनकापुर, 09:25 बजे गोंडा, 09:54 बजे करनैलगंज, 10:12 बजे जरवल रोड, 10:32 बजे बुढ़वल, 11:16 बजे बाराबंकी, 11:53 बजे गोमतीनगर, 12:05 बजे बादशाहनगर एवं 12:24 बजे लखनऊ सिटी होते हुए 12:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।

    वापसी में 05204 बनकर हर दिन शाम में 13:15 बजे लखनऊ से खुलेगी तथा 15:30 बजे लखनऊ सिटी, 15:50 बजे बादशाहनगर, 16:01 बजे गोमती नगर, 16:38 बजे बाराबंकी, 17:04 बजे बुढ़वल, 17:23 बजे जरवल रोड, 17:41 बजे करनैलगंज, 18:20 बजे गोंडा, 18:47 बजे मनकापुर, 19:03 बजे मसकनवा।

    19:20 बजे बभनान, 20:15 बजे बस्ती, 20:47 बजे खलीलाबाद, 21:04 बजे सहजनवा, 21:55 बजे गोरखपुर, 22:23 बजे गोरखपुर कैंट, 22:48 बजे चौरी चौरा, 23:03 बजे गौरी बाजार, 23:18 बजे देवरिया सदर, 23:50 बजे भटनी, 00:50 बजे सिवान, 02:15 बजे छपरा, 03:01 बजे दिन दिघवारा, 03:50 बजे हाजीपुर, 04:50 बजे मुजफ्फरपुर, 05:16 बजे ढ़ोली, 05:30 बजे खुदीराम बोस पूसा, 06:05 बजे समस्तीपुर, 06:34 बजे दलसिंहसराय एवं 06:53 बजे बछवाड़ा होते हुए सुबह के 07:55 बजे बरौनी जंक्शन पहुंच जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728