पंजाब में 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद
पंजाब। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया है। कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री अमरिंदर की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल में भी लोगों के आवागमन को सीमित कर दिया गया है। सिनेमा घरों में दर्शकों की तादाद 50 फीसदी रहेगी और शॉपिंग मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
इसके साथ ही अगले हफ्ते से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...