Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सरकार के 4 साल बेमिसाल चौमुखी हुआ विकास - शीतल पांडे




    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश भाजपा सरकार के बेमिसाल चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर पिपरौली बाजार मे शशि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे प्रदेश सरकार के उपलब्धियों व विकास को बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शीतल पाण्डेय संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा सरकार का चार वर्ष बेमिसाल रहा।इसमे पूरे प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ।प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश पर आज प्रदेश अन्तिम ब्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।प्रदेश   मे अमन चौन कायम।हमारे बहु बेटियाँ को मिशन शक्ति के योजना से जो सम्मान मिला है वह किसी सरकार ने नही दिया। इन चार वर्षों में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर विश्व के मानचित्र पर ला खड़ा किया है। रोजगार से लेकर सड़क, माफिया राज समाप्त कर सुशासन की सरकार देने का काम किया है। इस  समारोह में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आगे उन्होंने पिपरौली स्थिति पर्यटक विभाग द्वारा 46लाख 16हजार की लागत से राम जानकी मन्दिर के  सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर राम जियावन मौर्य,रामपाल सिंह,उमाशंकर निषाद,रामधारी यादव,हरिश्चन्द पांडेय,प्रशान्त सिंह,भानुप्रताप सिंह,छोटेलाल मौर्य,प्रभाकर सिंह, प्रेमपाल गुप्ता,शेर बहादुर सिंह,महेंद्र सिंह बीरु,मोहन सिंह उसका,विनोद निगम,सूरज निगम,धर्मराज गौड़,तहसीलदार शशिभूषण पाठक,  एडीओ आईएएसबी रतन सिंह,अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन डाक्टर आर डी सिंह ने किया ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728