Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मोतीपुर में बनेगा 50 बेड का महिला अस्पताल

    बहराइच।बांसगांव संदेश  (विवेक राय)    मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड के महिला अस्पताल और 6 बेड का आई.सी.यू. वार्ड बनेगा। इस पर लगभग पाँच करोड़ रुपये खर्च होगा।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीन का          चिन्हीकरण भी कर लिया है।बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।इसके निर्माण महिलाओं और बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।सी.एम.ओ. के अनुसार अप्रैल माह में बजट स्वीकृत होने की संभावना है। मिहींपुरवा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से प्रदेश की सबसे बड़ी सी.एच.सी. है।इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परिधि में आने वाले अधिकांश लोग जंगल के गाँवो में रहते हैं।मोतीपुर सी.एच.सी. में महिला अस्पलात बनाने की माँग क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही शुरू की है सी.एम.ओ. डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोतीपुर सी.एच.सी. परिसर में 50 बेड वाला महिला अस्पताल बनाया जाएगा इसमें 6 बेड का आई.सी.यू. वार्ड भी बनाया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728