Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गिडा सेक्टर 5 के अभी तक नहीं बने मतदाता



    सहजनवा गोरखपुर  बांसगांव संदेश गीडा सेक्टर5 के लोगो का  समायोजन अनिर्णय की स्थिति।
    सहजनवा गोरखपुर लोकतंत्र के महापर्व में  लोगों की अधिक भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रयास के बाद भी गीडा सेक्टर 5में अपना आवास बनाकर वर्षों से स्थाई रूप से रहने वाले सैकड़ों परिवार के वयस्क  लोगों का नाम मतदाता सूची से नहीं जोड़ा जा सका।जिससे लोग मत देने के अपने अधिकार से बंचित है।
    गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा,) का सेक्टर 5 आवासीय है।इस कालोनी  का सृजन 2003 में नेवास ग्राम सभा की जमीन से आवंटियों को जमीन मिलना शुरू  हुआ। 2005में पहला मकान भगवान दास ने बनवाया।उसके बाद इस कालोनी में आजमगढ़, बलिया,बस्ती,गोरखपुर, संतकबीरनगर,देवरिया,कुशीनगर बिहार आदि जगहों से लोग आकर बसने लगे।इस कालोनी  में लगभग 1हजार वयस्क लोग है।परंतु अभी तक इन लोगो का नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज किया गया। यहां वर्षों पहले आवास बनाकर रहने वाले करीब 50 लोग नेवास ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लिया था।लेकिन यह लोग भी केवल विधान सभा में ही मतदान कर पाते है।
    इस कालोनी के दुर्गेश सिंह ने बताया कि  स्थानीय निकाय चुनाव में गीडा सेक्टर 5के लोगो का समायोजन कहा किया जाय।इसका निर्णय न होने के कारण ही लोगो का नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज किया जा रहा है।
    आजमगढ़ निवासी एवं सहायक निदेशक सेवा योजन से सेवानिवृत शशि भूषण सिंह ने कहा कि  मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने से इस लोकतंत्र में मत देने के  संवैधानिक अधिकार का हनन हो रहा है। 
    धर्मराज पाल,मिथिलेश राय,राजेन्द्र शर्मा,अखिलेश कुमार सिंह,दिग्विजय सिंह,राहुल सिंह,फ़राज़ अहमद,दुर्गेश सिंह,रामप्रवेश शर्मा ने बताया कि वर्षों से अपना आवास बनवाकर स्थाई रूप से रहने के बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो रहा है। जिसके कारण स्थानीय निकाय से लेकर विधान सभा और लोक सभा चुनाव में अपना मत नहीं दे पा रहे है।लोगो ने कहा कि गीडा सेक्टर 5की कालोनी को किसी भी नगर पंचायत ,ग्राम पंचायत या नगर निगम से जोड़कर मतदान का अधिकार दिया जाय।
    इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी सहजनवा से बात करने पर उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आ गया है।  अब नाम बढ़ाना सम्भव नहीं है।लोग प्रयास नहीं किए।जिसके कारण ऐसा हुआ।विधान सभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म भरे।नाम दर्ज हो जाएगा। आन लाइन व्यवस्था भी है।फार्म भर कर नाम जोड़वा सकते है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728