Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनता दल यूनाइटेड की बैठक मंगलवार को


     सिवान। बांसगांव सन्देश।(बचेंद्र दीक्षित)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा 9 मार्च को सिवान आएंगे। इसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को सिवान परिसदन में जनता दल यूनाइटेड के बैठक हुई इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने की। उसमें बताया गया कि 9 मार्च को टाउन हाल में आयोजित होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा करेंगे। मौके पर सांसद कविता सिंह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728