Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पोखरे के किनारे अज्ञात महिला का मिला शव


    बघौचघाट, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मलसी चौराहे के करीब एक महिला का शव पोखरी किनारे फेंका हुआ मिला। लोगों की आशंका है कि महिला का कहीं से हत्या कर उसका शव लाकर फेंक दिया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का दौरा किया समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया था। मंगलवार की सुबह बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवरिया मलसी मार्ग के किनारे मुख्य सड़क से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरी के किनारे कुछ युवकों ने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। महिला की उम्र करीब 35 बताई जा रही है। गले पर चोट के निशान हैं शव के आसपास खून के धब्बे मौजूद थे।महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।घटनास्थल के करीब 1 जोड़ी चप्पल, एक पेन और तार भी मिला है।जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728