Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग दो घरों की संपत्ति,जलकर हुई राख

     
    गुठनी, सिवान। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। गुठनी थाना क्षेत्र के गडेंरिया गांव में मंगलवार की दोपहर सर्किट से आग लग जाने के कारण घर की घरेलू वस्तुएं, नगदी और पशुओं सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार दो सगे भाई परशुराम ठाकुर,संजय ठाकुर के घर में दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर के पुरुष सदस्य अपने विभिन्न कार्यों से बाहर थे। घर की महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे होकर आग बुझाने में लग गए। आग लगी में चार बकरी, एक साइकिल, धान, गेहूं, कपड़े घर में रखे आवश्यक कागजात और ₹20000 नगद जल गए। लोगों ने बताया कि आग इतने विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते घर के बगल में स्थित कमलदेव चौधरी के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। उनकी सरसों की फसल राख हो गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728