Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुलिस ने भटके हुए दो बच्चों को उसके परिजनों को सौंपा



    सहजनवा बांसगांव संदेश गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर में भटक कर आये दो छोटे छोटे बच्चों को पुलिस की मदद से उनके घर भेज दिया गया।
    यहाँ बता दे कि आज दिन में 10 बजे के लगभग एक 5 वर्षीय लड़का और एक 4 वर्षीय लड़की खानिमपुर गाँव में भटक कर आ गई।दोनों एक जगह बैठ कर रो रहे थे।तभी कुछ लोगों को शंका हुआ कि कोई मामला है।बच्चों से उनके पिता और घर के बारे में पूछा गया तो बोल नही पा रहे थे।धीरे धीरे दोनों बच्चों की बात गाँव में फ़ैल गई। तभी किसी ने 112 नम्बर पर पुलिस को सुचना दिया। घटना की जानकारी होने पर बगल के गाँव तेनुआ के पूर्व प्रधान अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुँच कर बच्चों की पहचान की।तब तक पुलिस भी आ गई।पुलिस ने दोनों बच्चों को अभिषेक सिंह पूर्व प्रधान तेनुआ और शक्तिमान पुत्र रामनवल को सौप दिया। दोनों बच्चे अपने ननिहाल तेनुआ में रहते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728