Header Ads

ad728
  • Breaking News

    केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित का रखती है ख्याल: शत्रुघ्न




    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बरपार रजहटा में  भाजपा का आयोजित हुआ चौपाल 
    गोला गोरखपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित का ख्याल रखते हुए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में पहुंचाया। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है और हमारा देश तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। उक्त बातें गोला विकास खण्ड के बरपार रजहटा गांव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न का कसौधन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों को भाजपा सरकार के विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गंभीरता से लगी हुई है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक बूथ और वार्डों में लोगों के साथ बैठकर सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच में रखकर अधिक मतों से चुनाव को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। भाजपा सरकार जनहित को देखते हुए विभिन्न योजनाओं के साथ फिर से उज्जवला गैस निशुल्क योजना को शुरू किया है।जिससे सभी को धुए की समस्या से निजात मिल सके। चौपाल की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष कलीम अंसारी ने व संचालन मंडल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र दुबे अशोक दुबे कैलाश पासवान इमरान अंसारी रामनयन अर्जुन सोनकर रामबृक्ष नीलेश दुबे शमशेर राजू सहित आदि कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728