Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अज्ञात वाहन की ठोकर से बंदर की मौत

     

    लार, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। लार। सोमवार की सुबह चनुकी मोड़ दुर्गा मंदिर के समीप एक बन्दर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बन्दर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक थी जिसकी सूचना लार नगर महामंत्री हियुवा राकेश विश्वकर्मा द्वारा अभिमन्यु चौरसिया को मिला। मौके पर पहुंचे चौरसिया ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल से बात किये पर टाल गये।

    फिर चौरसिया ने डीएफओ देवरिया से संज्ञान में डाला पर जब तक वन विभाग के कर्मचारी पहुचे। तब तक बन्दर की मौत हो गयी। फिर चनुकी बाजार छोटी गण्डक नदी तट पर विधिवत पूजा-पाठ कर अंतिम संस्कार किया गया। अभिमन्यु चौरसिया ने कहा कि अगर वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही नही हुई होती तो आज एक बंदर की जान बच गई होती।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728