Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विवाह एक सामाजिक संस्कार है -विधायक शीतल पांडे



    ब्लाक परिषर में 56 जोड़ो ने थामे एक दूसरे का हाथ।

    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश पाली।विवाह एक सामाजिक संस्कार है।जिसका पालन मनुष्य जीवन मे सबको करना पड़ता है।यह रीति आदिकाल से चली आ रहीहै।लेकिन कुछ कुरीतियों के चलते हर माँ बाप को यह चिंता लगी रहती है।उसकी बेटी के हाथ कैसे पिले करें क्योंकि उनके सामने दहेज रूपी दांनव हमेशा से एक यक्ष प्रश्न के रूप में खड़ा होता है।यह उक्त बातें सहजनवां के विधायक शीतल पाण्डेय ने ब्लाक पाली के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना  के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहि उन्होंने कहा कि गरीब मा बाप की बेटियां विवाह योग्य होने के बाद भी उनकी शादियां नही हो पा रही है।इसको देखते हुये।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना को चलाकर ऐसे गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराकर दहेज प्रथा को समाप्त करने का कार्य किया है।और कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए नव विवाहित जोड़ो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
    सामुहिक विवाह में 56 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा।जिसमे 54 हिन्दू व 2 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़ों ने हाथ थामा ओर एक दूसरे के साथ जीवन जीने की कसमें खाई।शासन के तरफ से नव विवाहित जोड़ो को मोबाईल ,जेवर,वर्तन ,बैग व कपड़े भेंट में दिये गये।अंत मे बीडीओ पाली डॉ चन्द्र शेखर कुशवाहा ने विवाह को सफल बनाने में लगे कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को भूरी प्रशंशा की।कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत जगदीश जयसवाल ने किया।इस अवसर पर डॉ आर डी सिंह,शिवचरण प्रसाद,एडियो आई इस बी रमेशचंद्र मिश्र ,पवनलाल,,शिवेन्द्र पाण्डेय, हेमन्त सिंह,वीरेन्द्र चौधरी, अरविंद कुमार ,रविन्द्र गोड़  रामचरन कनौजिया सहित आदि लोग रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728