Header Ads

ad728
  • Breaking News

    होली में उमड़ी होलियारों की भीड़



     भाटपार रानी। देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। महामारी और लाकडाउन के बाद पहली होली में क्षेत्र रंग से सराबोर है। भय और संशय से रंग में भंग की सभी उम्मीदों को पानी फिर रहा है। पुरे क्षेत्र में होली का उल्लास, उमंग पर्व की खुशियों में चार चांद लग रहा है। जगह जगह होलियारी की टोली एक-एक कर भीड़ में शामिल होकर रंगों की वर्षा कर रही है। गलियों के बीच से निकल-निकल कर और होलियारों की टोली ऐतिहासिक होली के रंग को और बढ़ा रही है।हर ओर होली के गीतों की मस्ती देखने को मिल रही है।कपड़ा फाड़ होली का पूरा नजारा देखने को मिल रहा है।भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में होली गीतों पर झूमते लोग दिखे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728