Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारत बंद के समर्थन में उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता

    बिहार। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)।


      बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को लेकर विधानसभा में हो हंगामे के बाद सदन में घुसकर पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर महागठबंधन आज बिहार बंद का आह्वान किया है। सुबह 4 बजे से बंद समर्थक नेता और कार्यकर्ता ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क जाम किया जा रहा है। उधर प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों को पीटा गया। और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। सभी विपक्षी दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया। इस दौरान बिहार के विभिन्न जगहों पर इसका असर दिख रहा है भागलपुर, मधेपुरा,बांका, पटना सहित अन्य जगहों पर भारी भीड़ लगाकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728