Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पर्चा लीक होने पर सेना की भर्ती परीक्षा रद्द


    पर्चा लीक होने पर सेना की भर्ती परीक्षा रद्द

    सोहनपुर, देवरिया। बांसगांव संदेश (गौतम सिंह)

    नई दिल्ली। सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया। मामले में पुणे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
         अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उचित उम्मीदवार के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्ट आचरण को लेकर सेना जरा भी कमी बर्दाश्त नहीं करती। पुणे के स्थानीय पुलिस के साथ चलाये गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात सैनिकों की भर्ती के लिए अयोजित होने वाली सामान्य परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले खबर आई थी कि लिखित परीक्षा तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दी गयी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728