Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रेल कर्मचारी ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म


    रेल कर्मचारी ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

    बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश (प्रमोद कुमार)

    देवरिया। जिले के भटनी क्षेत्र में एक रेल कर्मचारी ने एक किशोरी बंधक बना कर बीती रात दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झड़ियो में मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे और मुह में कपड़ा ठूसा हुआ था।
    मिली जानकारी के मुताबिक भटनी में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद रेल कर्मचारी ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।किशोरी बेहोशी की हालत में रविवार सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में मिली। उसका हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था।

    उसके बाद किशोरी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीड़िता से मिल घटना की जानकारी ली है।
    आपको बताते चले आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात में पूरा परिवार भोजन के बाद सोने चला गया।

    महिला की नींद करीब रात में 1 बजे खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने जीआरपी और भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दिया। लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। थक हार कर उसने रेल अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

    रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में बेहोशी के हालत में किशोरी को लोगों ने देखा। आरोपी रेल कर्मचारी गोरखपुर में कार्यरत है। जीएम के निरीक्षण में उसकी ड्यूटी भटनी रेल विश्राम कक्ष में लगाई गई थी।
    रेलवे की जांच में आरोपी आधी रात को किशोरी को विश्राम कक्ष में लाया था। घटना के बाद से आरोपी रेल कर्मचारी मौके से फरार है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728