Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिलाओं को देना होगा समानता का दर्जा : बी0 एन0 सिंह


    गोरखपुर |रणधीर कुमार|बांसगाव संदेश

    बेलीपार : जब हम अपने घर में बहनों, बेटियों और पत्नियों को समानता का दर्जा देना शुरू कर देंगे और उन्हें अपने अंतरात्मा से सामान मान लेंगे तभी यह नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को मनाने की सार्थक सारगर्भिता होगी | इस हेतु पुरुषों को पुरुषों वाली मानसिकता को बदलना होगा और हर स्त्री को देवी दुर्गा और देवी लक्ष्मी के रूप में देखना होगा | तब जाकर नारियों के उत्थान में अनुकूल स्थिति समाज में बन पाएगी ,उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कंपोजिट विद्यालय मेहरौली में आयोजित मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अध्यापकों, अभिभावकों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कही | इस अवसर पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन देवेंद्र कुमार गुप्ता ने नारी जागरण के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार के उपायों पर चर्चा की तथा चंद्रकांति गुप्ता ने छात्राओं को पीरियड प्रबंधन के बारे में जागरुक किया और जानकारी प्रदान की |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेंद्र नारायण सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नारियों के उत्थान एवं लॉकडाउन में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रबंधन एवं क्रियाकलाप करने के कारण कंपोजिट विद्यालय सोनवापार ब्लॉक कौड़ीराम की सहायक अध्यापिका चंद्रकांति को पुरस्कृत किया| कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेंद्र धर दुबे ने किया तथा कार्यक्रम का समन्वय एवं संपादन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन देवेंद्र कुमार गुप्ता कौड़ीराम ने किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वशिष्ट त्रिपाठी, चंपा यादव ,सुषमा मणि त्रिपाठी, रीना सिह, प्रीति सिंह ,ग्राम प्रधान मंजू देवी, श्याम प्रताप सिंह, विनय सिंह, रेनू पांडे ,अंकिता, दीपशिखा सिंह ,किरण पासवान, योगेंद्र शुक्ला, अमित राय ,दिनेश यादव आदि की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही|

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728