Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिलाएं होंगी सशक्त तो जरूर रुकेगा अपराध -थाना अध्यक्ष



          सहजनवा/गोरखपुर-  स्वंय में हौसला लाएं  महिलाए अपराध जरूर  रुकेगा, पुलिस महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सदैव संकल्पित है । 
        उक्त बातें अंतराष्ट्रीय  महिला दिवस पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहीं । वह सोमवार को हरपुर बुदहट थाना परिसर मे    महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिलाओ के जागरुकता कार्यक्रम मे  छात्राओ को संबोधित कर रहे थे । 
          छात्राओ को संबोधित करते हुए महिला सिपाही  अनुराधा मिश्रा,अपूर्णा राय रंजना यादव  ने कहा  कि भयमुक्त होकर समाज में रहे । महिलाओं की सुबिधा के लिए हर थाने पर महिला डेस्क स्थापित किया गया है ,जहां पर एक महिला सिपाही  डियूटी 24 घंटे तैनात रहती है। कोई परेशानी आने पर भयमुक्त होकर थाने पर आकर अपनी समस्या बतावें |  घर बैठे भी आनलाइन प्रार्थना पत्र  दे सकती हैं ,  कोई समस्या आने पर हर महिलाएं  1090 , 112 व 1076 का सहारा ले सकती है | 
     इस दौरान उपनिरीक्षक फुलेंद्र कुमार यादव ,  सुरेंद्र यादव ,  अभिनव  मिश्र ,  सहित सैकड़ों छात्राऐ मौजूद रही ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728