Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रधान पद हुआ महिला तो बिना मुहूर्त रचा ली शादी

    भाटपाररानी, देवरिया। बांसगांव सन्देश (पुरुषोत्तम राय)। बलिया जिले से एक दिलचस्प खबर आ रही है। विकास खण्ड मुरली छापर के ग्राम पंचायत शिवपुर कर्णछापरा निवासी जितेन्द्र सिंह हाथी ने पंचायत चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी किते थे। आरक्षण सूची आने के बाद सीट महिला के लिए आरक्षित हो गया। जितेंद्र सिंह अविवाहित थे लिहाजा उनकी मुश्किलें बढ़ गई। उनके समर्थकों ने शादी करने का सुझाव दिया तो वह तैयार हो गए। शादी करने की जानकारी एक रिश्तेदार को हुई उसने  बिहार के छपरा जिले के नेवतरी (खलपुरा) निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री निधि से शादी बीते 26 मार्च को बिना किसी मुहूर्त के छपरा स्थित धर्मनाथ मन्दिर में शादी सम्पन्न करा दिया।अब मजबूती से अपनी पत्नी को प्रधान बनाने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि 2015 में उपविजेता रहे थे। उन्होंने बताया कि मां के वृद्ध होने से शादी का फैसला करना पड़ा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728