Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर में गोलघर की सभी दुकानें अब एक रंग में दिखेंगी



    गोरखपुर। बांसगांव संदेश।गोलघर को लखनऊ के हजरतगंज की तरह एक ही रंग में रंगने की योजना को फिर मूर्तरूप देने की कोशिश शुरू हो गई है। व्यापारियों में रंग को लेकर मतभेद के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब एक बार फिर रंग को लेकर व्यापारियों ने जीडीए में बात की तो अफसरों ने पहले से तय रंग पर सहमति जताई है।

    गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जहूरुल्लाह ने कहा कि गोलघर की दुकानों, पिलर व साइन बोर्ड का रंग काफी पहले तय हो गया था। इसके लेकर किसी के मन में कोई असमंजस भी नहीं था। सभी व्यापारी इस रंग के पक्ष में हैं। व्यापारी जल्द दुकानों को निर्धारित रंग में रंगवाएंगे।

    इस रंग में दिखेंगी गोलघर की सभी दुकाने: बताया गया की तय हुआ था कि दुकान का बरामदा व पिलर क्रीम रंग और बोर्ड पर नाम मैरून रंग के बैकग्राउंड पर सफेद रंग से लिखा जाएगा।


    "गोलघर की सभी दुकानों के अब निर्धारित रंग में ही दिखेंगी। व्यापारियों को अपने खर्च पर रंग-रोगन का कार्य कराना होगा।"- आशीष कुमार,नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष जीडीए

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728