Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूमधाम से मनाया गया महिला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस



    गोला बड़हलगंज।गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़े धूम-धाम से मनाया गया।समारोह में 
    प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 08 मार्च को मनाया जाता हैं। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार को बढ़ावा देना है। वर्ष 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना विषय कोविड परिस्थितियों के बीच चुना गया है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका न्यूयॉर्क शहर से हुई थी।क्लारा जेटकिन ने वर्ष 1910 में विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।इस प्रकार सबसे पहले 1911मे पहला अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस आस्टिया डेनमार्क जर्मनी व स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र से मिली तब से इसे दुनिया भर में मनाया जाता है।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार राव राम किशुन सिंह अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या ललिता देवी गीता देवी सोना देवी मालती सोनमती प्रेमबाला माधुरी ऊर्मिला पनिता  प्रेमशीला कमलावती यशोदा देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728