Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फिर बढ़े रसोई गैस के दाम

    रसोई गैस की खुदरा कीमतें बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। जी हां,बीते एक माह में चौथी बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। अब 1 मार्च 2021 से रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
    बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों में क्रमशः 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी और एक बार फिर सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं। जिससे एक महीने में सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले 25 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए, 4 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, और अब एक बार फिर 14.2 किलोग्राम का नॉन-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ है।
    रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब घरेलू गैस की कीमत 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गई है। रसोई गैस की मुंबई में रेट 819 रुपए, कोलकाता में 845.50 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए हो गए हैं। इससे पहले दिसंबर महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दो बार एलपीजी में 50-50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी।
    इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 90.50 रुपए का उछाल आया है। जिससे अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़कर 1614 रुपए हो गए हैं। इससे पहले 1523.50 रुपए प्रति सिलेंडर थे। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1563.50 रुपए हो गए हैं। वहीं नई दरें कोलकाता में 1681.50 रुपए और चेन्नई में 1730.5 रुपए हो गई हैं। यदि अपने शहर में घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेडेंर की नई दरें चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। दरअसल, यहां कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती है। अपने शहर में एलपीडी के दाम चेक करने के लिए आप https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर जा सकते हैं और ताजा नई कीमतें जान सकते हैं।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728