Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भ्रष्टाचार खत्म करने का सिर्फ एक विकल्प केजरीवाल - नीलम यादव


    गोरखपुर बांसगांव संदेश : दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपनी सरकार बनाने के लिए कमर कस चुकी आम आदमी पार्टी 2022 की विधानसभा चुनाव  से पहले हो रहे जिला पंचायत व   ग्राम पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार कर 2022 की  जबरदस्त तैयारी शुरू कर चुकी है।  जिसकी हूंकार आम आदमी पार्टी की मातृशक्ति कहीं जाने वाली उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम यादव ने गोरखपुर के  चिल्लूपार विधानसभा के बथुआ बुजुर्ग चौराहे पर एक जनसंपर्क कार्यक्रम में उपस्थित हुई।  जनसभाा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहां की अगर यूूपी में भी दिल्ली जैसी फ्री सुविधाएंं  आप लोग   पाना चाहते हैं तो आप लोगों को जिला पंचायत व ग्राम पंचायत मेंं उतरे आदमी पार्टी के सिपाहियों को आप लोगों को जिताना होगा जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में एक शानदार जीत के साथ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आए और वह सारी सुविधाएं जो दिल्ली के लोगों को फ्री मिलती है जैसे 200 यूनिट बिजलीी फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री मोहल्ला क्लीनिक शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थाएं फ्री वृद्धों को तीर्थथ  यात्राा   फ्री     पानी फ्री  महिलाओं का बस में यात्रा फ्री यह सारी सुविधाएं यूपी के लोग भी पा सकें।

    संबोधन के दौरान वह वार्ड संख्या 39 से आम आदमी पार्टी के  जिला पंचायत प्रत्याशी इंद्रमणि सिंह  और वार्ड संख्या 42  से विनोद कुमार बौद्ध को वोट देनेे की अपील की। 

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता   चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष  प्रदीप यादव  व संचालन महताब खान ने किया। 

    कार्यक्रम में पहुंचने वाले जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण 
    जिला अध्यक्ष हरेंद्र यादव
    जिला महासचिव अजय साहनी
    जिला कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा
    कार्यकारिणी सदस्य नीरज जैसवाल
    कार्यकारिणी सदस्य सुभाष निषाद
    महानगर कार्यकारिणी सदस्य धनंजय श्रीवास्तव
    वीरेंद्र दुबे जिला संगठन अध्यक्ष यूथ विंग

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728