Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा :जिला पंचायत प्रत्याशी को हमलावरों ने मारी गोली

                     गगहा क्षेत्र के स्थानीय गगहा गजपुर मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रितेश मौर्या को अज्ञात  बाईक सवारों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उनको गोरखपुर भेजा गया है।।                    हटवा निवासी रितेश मौर्या पुत्र कन्हैया मौर्य वार्ड संख्या 51 से चुनाव लडने की तैयारी में लगे रितेश मौर्य क्षेत्र  भ्रमण कर गजपुर मार्ग पर कुछ  होर्डिंग लगवा रहे थे। इसी दौरान बडहलगंज की तरफ से आए हेलमेट लगाए एक बाईक पर सवार दो लोगों  ने रितेश की कनपटी व सीने मे गोली मारकर मेहदिया गांव की तरफ भाग निकले। गोली लगते ही रितेश जमीन पर गिर कर तडपने लगे। साथ के लोगों ने उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर सीओ बासगांव गगहा पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728