Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन गोला गोरखपुर। उपनगर गोला स्थित भाजपा कैंप



    आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
    गोला गोरखपुर। उपनगर गोला स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सरकार के 4 साल के जनकल्याणकारी विकास परक कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए विचार गोष्ठी में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन व वरिष्ठ नेता नित्यानंद मिश्र ने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी ने देश के विकास को आगे करने के लिए ऐसा कार्य किया जो आज पूरे देश में हमारा देश दूसरे स्थान पर है और साथ ही 7 कोविड-19 के वैक्सीन को कम कीमत पर व सुरक्षा बलो को बुलेट प्रूफ जैकेट का अपने देश में ही बना कर अपने देश को आत्मनिर्भर किया।विश्व पटल पर हमारा देश दूसरे स्थान पर है हमारे देश के विकास पुरुष योगी व मोदी है जो हमारे देश व प्रदेश को निरंतर आगे विकास के पथ पर बढ़ाते चले जा रहे हैं। गोष्ठी को भाजपा नेता विनोद तिवारी विष्णु जायसवाल ने भी संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद ने व संचालन मंडल अध्यक्ष गोपालपुर संतोष तिवारी ने किया। अवसर पर रामकिंकर जायसवाल देवानंद कन्नौजिया इमरान अंसारी संजय मद्धेशिया राम शब्द भारती वीरेंद्र मालाकार रिंकू चौधरी पवन दुबे अर्जुन सोनकर तेज प्रताप तिवारी जोखन राजभर नीलेश दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728