Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अब पांच राज्यों के चुनाव तक नहीं बढेंगे डीजल- पेट्रोल के दाम



    अब पांच राज्यों के चुनाव तक नहीं बढेंगे डीजल- पेट्रोल के दाम

    बनकटा,देवरिया। बांसगांव संदेश (प्रमोद कुमार पटेल)

    जिस तरह से रोजाना तेल के दाम बढ़ रहे थे, उसमें लोगों के मन में सरकार के प्रति नाराजगी तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि, कुछ राज्यों ने अपने टैक्स में कमी करके लोगों के असंतोष को कम करने की कोशिश की, लेकिन जो टैक्स कम हुआ उसे ऊंट के मुंह में जीरे की तरह से कहा जा सकता है।

    मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना से भी ज्यादा हो जाता है।

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।गौरतलब है कि तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था। सोनिया ने सरकार को राजधर्म की याद दिलाकर तेल के दामों में तत्काल कमी करने को कहा था। उधर, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके लिए तेल उत्पादक देशों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रधान ने कहा कि कच्चा तेल महंगा होने के साथ ही हम कीमतों को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कोरोना संकट भी जिम्मेदार है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728