Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा: सड़क किनारे रहस्यमय परिस्थितियों में अधेड़ की मौत



    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश (राहुल हरेंद्र सिंह)। आज भोर को गगहा से गजपुर मार्ग पर आरपीएस स्कूल के पास राजपुर मोड़ पर रामायण राय नाम के व्यक्ति निवासी महूजा पकड़ी का शव सड़क किनारे मिला। आशंका लगाई जा रही है कि राजपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रामायण राय यूपी 52 एच2510 दो पहिया गाड़ी पे सवार थे। सूचना मिलने के बाद मृतक के घर वालों को सूचित कर दिया गया जिसकी जानकारी गगहा थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने दी।

    मृतक के दो पुत्र है व दो पुत्रियां है-  सूर्य प्रकाश राय ( 22), प्रियांशु राय( 14) , गुड्डी राय , विदत्मा राय तथा मृतक की पत्नी का नाम आशा राय बताया जा रहा है।



    परिजनों ने बताया: मृतक रामायण राय (55 वर्ष) रविवार की सुबह दवा लेने हेतु बड़हलगंज गए थे लेकिन रात को घर लौटे नहीं थे। परिजन रविवार शाम से ही उनको तलाश रहे थे। सोमवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि गगहा गजपुर मार्ग पर राजपुर मोड़ के पास सड़क के बगल में दोपहिया वाहन समेत गड्ढे में गिरे थे। मृतक के शरीर का कुर्ता गाड़ी की डिक्की में मिला। लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

    "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना के कारणों का पता लगाया जा सकता है"- जगन्नाथ कनौजिया,सीओ बांसगांव

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728