Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां बेटी को पीटने का आरोप



    सहजनवा गोरखपुर-सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में 6 मार्च को शाम को दरवाजे पर बैठी 15 वर्षीय किशोरी को अकेला देखकर नशे में धुत मनबढो ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो माँ उसे बचाने आयी तो नशे में धुत मनबढो ने मां बेटी को पीट दिया। पीड़िता किशोरी की मां ने मनबढो के खिलाफ थाने में तहरीर दी दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि 6 मार्च को शाम 7 बजे के करीब गांव के चार मनबढ़ नशे में धुत होकर दरवाजे पर चढ़ आये बाहर बैठी 15 वर्षीय किशोरी को अकेला देख सभी लोग मिलकर छेड़छाड़ करने लगे किशोरी ने जब शोर मचाया तो किशोरी की मां घर से बाहर निकल कर मनबढो का विरोध करने लगी तो मनबढो ने मिलकर किशोरी और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित किशोरी की मां ने गांव के चार मनबढो के खिलाफ थाने में तहरीर दी दिया है।
    इस सम्बन्ध में  प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728