Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी दिया भाईचारे का संदेश


    गोला गोरखपुर।


     गोला वीएसएवी पीजी कालेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लाक अध्यक्षों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का आरंभ प्रभातफेरी के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को बताया। प्रभात फेरी सुबह कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई। जो ब्लाक मुख्यालय होते हुए कस्बे के चंद चौराहा ब्रम्ह स्थान सिनेमा रोड मेन चौक सराय होते हुए बेवरी चौराहे पहुंची। वहा से तहसील चौराहा होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ता तिरंगा लहराते और नारे लगाते हुए चल रहे थे और लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करा रहे थे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महासचिव  पूर्वी जोन प्रभारी विश्वविजय सिंह जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ विजयानंद तिवारी जिला महासचिव साहिल विक्रम तिवारी सुनील तिवारी विक्रांत साहनी विरेन्द्र गुप्ता रामहरि राय मधुकर सत्यव्रत तिवारी महेंद्रनाथ मिश्र रोहित मिश्र सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728