अब एफसीआई से सीधे कोटेदारों को मिलेगा खाद्यान्न
जौनपुर।बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)।
: अब जल्द ही खाद्य रसद विभाग की तरफ से बड़ा परिवर्तन किया जाएगा, इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत कोटेदारों को अब सीधे एफसीआइ के गोदाम से खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। बीच में ब्लाक गोदाम की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) भंडारण के साथ ही अब खाद्यान्न वितरण क्षेत्र में भी काम करेगा। सरकार ने सरकारी राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने का काम सौंप दिया है। नई व्यवस्था मई से लागू हो जाएगी। इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था लागू होते ही ब्लाक स्तर पर गोदाम से खाद्यान्न सप्लाई की व्यवस्था निष्प्रभावी हो जाएगी। खाद्य विभाग जारी आदेश में कहा है कि पहले एफसीआइ के गोदाम से खाद्यान्न ब्लाक स्तर के गोदाम तक जाता था। इसके बाद वहां से कोटेदारों तक पहुंचाया जाता था, मगर अब सीधे कोटेदार तक खाद्यान्न पहुंचेगा। इससे सरकार का खर्च बचेगा। यही नहीं ब्लाक गोदामों पर जो मार्केटिग विभाग से कर्मचारी लगाए गए थे, उन्हें अब अन्य कार्यों में लगाया जाएगा। *यह होगा लाभ* कोटेदारों के पास सीधे खाद्यान्न भेजे जाने से खाद्यान्न आवंटन में पारदर्शिता होगी। जिससे तौल में गड़बड़ी की शिकायतों से भी निजात मिलेगी। वहीं सरकार व ठेकेदारों का दो बार का भाड़ा भी बचेगा। एक बार एफसीआइ से ब्लाक के ठेकेदारों के यहां पहुंचाने तो दूसरी बार कोटेदारों को ब्लाक से उठान का भी भाड़ा बच जाएगा। जिले भर में 2100 कोटे की दुकानें हैं। नई व्यवस्था मई तक लागू हो जाएगी, इससे कोटेदारों को काफी सहूलियत हो जाएगी। बोले जिम्मेदार.. अब सीधे एफसीआइ के गोदामों से कोटेदारों के यहां राशन पहुंचेगा। अब खाद्यान्न उठान में सिगल स्टेज की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत ब्लाक स्तर पर ठेकेदारों के गोदामों की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। सरकार का दो बार का किराया भाड़ा भी बचेगा। इसके साथ ही ब्लाक से उठान में गड़बड़ी की शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी। -अजय प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...