Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ई-रिक्शा चलाकर पहुंची सुनीता


     रामपुर। बिलासपुर में सोमवार को अपना ई रिक्शा चलाकर महिला दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंची सुनीता सबके आकर्षण का केन्द्र रही। अधिकारियों ने उसकी हौसला अफजाई की और एसडीएम ने खुले दिल से प्रशंसा करते हुए सम्मानित भी किया। दोपहर में हाईवे स्थित स्थानीय कोतवाली में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए एक महिला अपने ई रिक्शा से पहुंची, तो सबकी नजर बरबस उसकी तरफ चली गई। वह महिला कार्यक्रम में शामिल हुई और वहां मौजूद अन्य महिलाओं से अपने विचार भी साझा किए। यहां के कार्यक्रम के बाद वह तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने गई।वहां अधिकारियों ने उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की। एसडीएम डॉ.राजेश कुमार ने उसे सम्मानित भी किया। बाद में पूछे जाने पर इस महिला ने अपना नाम सुनीता देवी बताया। कहा कि वह रठौंडा गांव के मंझरा चरनदास की गौंटिया की रहने वाली है और करीब डेढ़ वर्ष से ई रिक्शा चला रही हैं। सुनीता ने बताया कि उसके पति वीरेन्द्र सिंह प्राईवेट नौकरी करते हैं। दो साल पहले अपनी बेटी की शादी के बाद हुए कर्ज को उतारने के लिए उन्होंने ई रिक्शा खरीदकर चलाना शुरू किया। वह रोजाना करीब तीन सौ रूपये कमा लेती हैं। उनके पति हमेशा उनका हौसला बढ़ाते हैं। आज अधिकारियों ने भी उनका सम्मान करके उन्हें गदगद कर दिया है। वह दूसरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा हमेशा हिम्मत से आगे बढ़ने का संदेश देना चाहती हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728