पंचायत सचिव के आवास से निकला सर्प
बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश(प्रमोद कुमार पटेल)
बनकटा। विकास खण्ड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारियों का आवास बना हुआ है। जिसमें सीनियर ग्राम पंचायत अधिकारी दीनदयाल चौहान का आवास, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आवास से सटा हुआ है। आज लगभग दोपहर बाद खिड़की से अंदर घुसकर नीचे उतरने ही वाला था तबतक ग्राम रोजगार सेवक मंगल कुमार और अरुण कुमार का ध्यान उसपर पड़ा। उसके बाद शोर मचाने पर अगल- बगल के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद लाठी- डंडो के सहारे उस सर्प को मंगल कुमार और अन्य के द्वारा मार दिया गया। अन्यथा कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। खबर लिखे जाने तक विकासखण्ड परिसर में यह चर्चा का विषय बना हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...