Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला के साथ छेड़खानी, पीड़िता लगा रही मदद की गुहार


    गगहा,गोरखपुर। बांसगांव संदेश। जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया जा रहा है वहींं दूसरी ओर छेड़खानी से पीड़ीत महिला मदद के लिए दर-दर भटक रही है।गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसान पकड़ निवासी एक महिला के साथ सोमवार की रात को उसी गांव के एक युवक विशाल एवं दो अज्ञात के द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़खानी किया गया। पीड़िता का पति उस वक्त गांव के ही एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में खाना बनाने गया था जिस दौरान यह घटना घटित हुई। पीड़िता के पति ने बताया कि इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया था। दूसरे दिन वह मामले की शिकायत लेकर गगहा थाने पर भी गया था। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही की गई। पीड़िता के पति ने अनुसार उन्होंने मंगलवार को एसपी कार्यालय में भी दरखास्त दिया था लेकिन आरोपी अब तक खुलेआम गांव में घूम रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728