भाजपा नेत्री ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर। बांसगांव संदेश। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पंचायतों के बदले आरक्षण में मनमुताबिक सीट नहीं होने पर एक भाजपा नेत्री ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो वायरल होने से तमाम बातें चल पड़ी है। वहीं अधिकारीयों ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।
भटहट विकास खंड के ग्राम पंचायत परशुरामपुर की रहने वाली रेनू पांडेय भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बताई जा रही हैं। पिछले आरक्षण सूची के अनुसार परशुरामपुर ग्राम प्रधान चुनाव के लिए सामान्य पद के लिए आरक्षित हुआ था। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बदले हुए नियमानुसार उक्त गांव अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित होने की संभावना जताई जा रही थी।
आरोप: वायरल वीडियो में महिला नेत्री का आरोप है कि वह समूह की महिलाओं की मदद से पैसा निकालकर अधिकारियों को आरक्षण में परिवर्तन कराने के लिए पैसा दी थीं।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...