Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए आगे रहे कार्यकर्ता: प्रियंका गांधी




     गोला में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
    गोला गोरखपुर। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन तेजी से बढ़  रहा है। जैसे-जैसे संगठन मजबूत होगा वैसे-वैसे ही जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी में जुड़ती जाएगी और अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराएगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सभी जनसमस्याओं के समाधान में सबसे आगे रहें।उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कही। वे रविवार को गोला के वीएसएवी पीजी कालेज में चल रहे पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में सोशल मिडिया के माध्यम से संबोधित कर रही थीं।आगे उन्होंने कहा कि सबको अनुशासित होकर साथ चलना होगा।आपसी मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान व साथ लेकर चलना होगा। जनता की समस्याओं को सबसे पहले उठाना होगा। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। जिसके कारण सर्वाधिक परेशान सबसे गरीब व पिछड़ा है। उसकी आवाज बनना होगा। उन्होंने शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर ब्लाक अध्यक्ष मजबूत होगा तो समगठन मजबूत होगा। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मैं आपके साथ सदैव खड़ी हूं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महासचिव  पूर्वी जोन प्रभारी विश्वविजय सिंह जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ विजयानंद तिवारी जिला महासचिव साहिल विक्रम तिवारी सुनील तिवारी विक्रांत साहनी विरेन्द्र गुप्ता रामहरि राय मधुकर सत्यव्रत तिवारी महेंद्रनाथ मिश्र रोहित मिश्र सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728