Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा:रामायण राय के पुत्र ने पुलिस को दिया नामजद तहरीर


    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गगहा क्षेत्र में सोमवार की सुबह गगहा गजपुर मार्ग पर पुरसौली गांव के सामने सड़क के किनारे महुजा पकड़ी निवासी 50 वर्षीय रामायण राय का शव व बाइक सड़क के किनारे गिरी मिली थी। मृतक के शरीर में पायजामा व बनियान था। वहीं गमछा,कुर्ता व चप्पल बाइक की डिक्की में था। मंगलवार को मृतक के पुत्र सूर्य प्रकाश राय ने गगहा पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पिता मृतक रामायण राय  रविवार की सुबह 10 बजे बड़हलगंज को गोपाल जायसवाल व एक महिला से मिलने के लिए कह कर गये थे एवं वे इन दोनों लोगों के सम्पर्क में रहते थे। तहरीर में सूर्य प्रकाश राय ने इन्हीं दोनों पर पिता रामायण राय की हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में दोनों के मोबाइल नंबर को भी दर्ज किया है। 

    पुलिस लिखित तहरीर पर मामले की छानबीन कर रही है।अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728